Saharanpur : सहारनपुर में राष्ट्रीय लोक दल को मजबूत बनाने पर जयंत चौधरी से हुई मुलाकात
मुलाकात के दौरान जयंत चौधरी ने सहारनपुर जिले में पार्टी को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने महानगर अध्यक्ष भूषण चौ
सहारनपुर में राष्ट्रीय लोक दल के महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आवास पर मुलाकात की। इसमें अम्बेहटा चेयरमैन पद के उम्मीदवार एडवोकेट नईम अहमद और गंगोह से चेयरमैन चुनाव लड़ चुके हाजी सलीम कुरैशी शामिल थे। मुलाकात के दौरान जयंत चौधरी ने सहारनपुर जिले में पार्टी को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान से पार्टी की रणनीति पर चर्चा की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भूषण चौहान की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और आदर्शों पर चलने वाले सच्चे और जुझारू कार्यकर्ता कभी बहकावे में नहीं आते। वे हर परिस्थिति में सच्चे सिपाही की तरह दिन-रात मेहनत कर पार्टी को मजबूत बनाते हैं। ऐसे ही कर्मठ कार्यकर्ता भूषण चौहान हैं। मुलाकात में एडवोकेट नईम अहमद ने पार्टी में आस्था जताते हुए कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही। हाजी सलीम कुरैशी ने भी तन-मन-धन से पार्टी के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।
What's Your Reaction?











