Saharanpur : कैराना सांसद इकरा हसन ने जेल में बंद प्रधान कमलजीत से मुलाकात की
इकरा हसन ने कहा कि यह सत्ता की जिद्दी रवैये का उदाहरण है, जहां राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा सर
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी की कैराना लोकसभा सांसद इकरा हसन ने जिला कारागार पहुंचकर जेल में बंद ग्राम प्रधान कमलजीत से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दुर्भावना के कारण कमलजीत को झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजा गया है। सांसद ने कमलजीत का हौसला बढ़ाया और इस कार्रवाई को न्याय के खिलाफ बताया।
इकरा हसन ने कहा कि यह सत्ता की जिद्दी रवैये का उदाहरण है, जहां राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब विपक्षी नेताओं और जनप्रतिनिधियों को झूठे मामलों में फंसाना आम बात हो गई है। सांसद ने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी प्रधान कमलजीत को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी। यह मुद्दा विधानसभा से लेकर संसद तक उठाया जाएगा।
Also Click : Bhadohi : भदोही में जनता दर्शन के दौरान डीएम ने ठंड से कांपती बुजुर्ग महिलाओं को अपने हाथों से दिए कंबल
What's Your Reaction?











