Hardoi : सेमरी में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न, सनातन धर्म की एकता पर जोर

मुख्य वक्ता मनोज ने डॉक्टर हेडगेवार के जीवन और संघ की स्थापना की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण, सामाजिक समर

By INA News Desk
Jan 15, 2026 - 20:14
41 Views
Hardoi : सेमरी में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न, सनातन धर्म की एकता पर जोर
Hardoi : सेमरी में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न, सनातन धर्म की एकता पर जोर
Advertisement
Advertisement

Report : मुकेश सिंह

हरदोई जिले के संडीला खंड के मंडल सोम के अंतर्गत सेमरी स्थित साईं धाम (ज्वाला मंदिर) में हिंदू रक्षा समिति के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य हिंदू समाज की एकता और संगठन को मजबूत करना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी पगलानंद गिरी, मनोज (क्षेत्र संपर्क प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश), अध्यक्ष गुरु प्रसाद और विशिष्ट अतिथि रेखा गुरु द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई।इसके बाद बच्चों और बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सम्मेलन की अध्यक्षता गुरु प्रसाद गुप्ता ने की। स्वामी पगलानंद गिरी, गुरु प्रसाद और रेखा गुरु ने अपने विचार रखे।

मुख्य वक्ता मनोज ने डॉक्टर हेडगेवार के जीवन और संघ की स्थापना की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक शिष्टाचार, स्वदेशी और राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज को जोड़ने और मतभेदों को दूर करने में महत्वपूर्ण बताया।समापन के बाद रेखा गुरु ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया। अंत में मनोज ने मंच संचालन करने वाले गौ गीता गंगा रक्षा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट विवेक मिश्रा (विराट) को अच्छे संचालन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए। सम्मेलन का मुख्य आकर्षण एक ही पंडाल में आयोजित सामाजिक समरसता महाभोज रहा।प्रमुख रूप से स्वामी पगलानंद गिरी, मनोज (क्षेत्र संपर्क प्रमुख), जिला संघ चालक जय प्रकाश, जिला कार्यवाह तीर्थराज, जिला प्रचारक कमलेश, सह जिला कार्यवाह डॉ. ब्रज मोहन, खंड कार्यवाह अखिलेश, खंड प्रचारक रोहित, कार्यक्रम संयोजक दिनेश, नगर कार्यवाह मनोज, सह नगर कार्यवाह रजत, मंडल कार्यवाह सोम आदर्श, खंड संघ संचालक नागेंद्र, संडीला विधायक अल्का सिंह अर्कवंशी, कर्नल आदित्य प्रताप सिंह, सुनीता सिंह राठौर, कुंवर वीरेंद्र सिंह राजा मल्हेरा, हर्षवर्धन मिश्रा, रामेश्वर सिंह उर्फ राजू भईया, संजय शुक्ला, राम गोपाल सिंह, अजय द्विवेदी, अमित गुप्ता उर्फ शालू, अनुराग शुक्ला, मुकेश सिंह, कुंवर अजीत प्रताप सिंह, एडवोकेट विवेक मिश्रा (विराट), सुचित द्विवेदी और अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सैकड़ों महिलाएं और पुरुष भी शामिल हुए।

Also Click : MP : पुलिस का गजब कारनामा- 1000 से ज्यादा मामलों में केवल 6 गवाह बार-बार इस्तेमाल, ड्राइवर ने 500 केस में दी गवाही, इन पर गिरी गाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement