Hardoi : मकर संक्रांति पर कमलेश्वर फाउंडेशन ने आयोजित किया विशाल खिचड़ी भोज, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया

यह दिन सूर्य की उत्तर दिशा में यात्रा का आरंभ दर्शाता है, जिससे दिन लंबे होने लगते हैं और सर्दी का प्रभाव कम होता है। शास्त्रों में इसे दान-पुण्य का सर्वोत्तम अवसर माना गया

By INA News Desk
Jan 15, 2026 - 20:18  · Updated: Jan 16, 2026 - 13:09
28 Views
Hardoi : मकर संक्रांति पर कमलेश्वर फाउंडेशन ने आयोजित किया विशाल खिचड़ी भोज, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया
Hardoi : मकर संक्रांति पर कमलेश्वर फाउंडेशन ने आयोजित किया विशाल खिचड़ी भोज, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया

हरदोई : जिले में कमलेश्वर फाउंडेशन ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लखनऊ चुंगी पर एक भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन किया। गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पी.के. वर्मा ने किया।इससे पूर्व फाउंडेशन की ओर से आयोजित सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों में समाज के सक्रिय लोगों ने विशेष सहयोग दिया है। मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने के साथ उत्तरायण की शुरुआत का प्रतीक हैयह दिन सूर्य की उत्तर दिशा में यात्रा का आरंभ दर्शाता है, जिससे दिन लंबे होने लगते हैं और सर्दी का प्रभाव कम होता है। शास्त्रों में इसे दान-पुण्य का सर्वोत्तम अवसर माना गया है।इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और सूर्य उपासना से पापों का नाश होता है तथा मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। यह पर्व नई फसल के स्वागत, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक सद्भाव का भी प्रतीक है।खासकर उत्तर भारत में खिचड़ी का प्रसाद और दान की परंपरा प्रमुख है, जो स्वास्थ्य, समृद्धि और एकता का संदेश देती है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सचिन मिश्रा,संस्था सदस्य पंकज अवस्थी,मंजू वर्मा, खुशबू टंडन,विजय सिंह, संजीव मिश्रा, सुमन सिंह, अनिल सिंह, अभय सिंह, अमिताभ शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार आलोक सिंह, आमिर किरमानी, शिवेंद्र सिंह, रितेश मिश्रा सहित फाउंडेशन की संस्थापिका विजय लक्ष्मी सिंह,सचिव अमिता मिश्रा, वंदना सिंह, मोबीन अहमद, संयुक्ता मिश्रा, अर्विता सिंह आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों को गरमागरम खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।

Also Click : MP : पुलिस का गजब कारनामा- 1000 से ज्यादा मामलों में केवल 6 गवाह बार-बार इस्तेमाल, ड्राइवर ने 500 केस में दी गवाही, इन पर गिरी गाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow