Hardoi : मकर संक्रांति पर गंगा घाटों पर लगी लोगों की भीड़, लोगों द्वारा स्नान कर किया गया पुण्य अर्जन

स्नानार्थियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए थानाध्यक्ष अरवल अनिल सिंह द्वारा काफी संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी विभिन्न घाटों पर लगाई गई थी, जिसमें बाहर से

By INA News Desk
Jan 15, 2026 - 20:46
58 Views
Hardoi : मकर संक्रांति पर गंगा घाटों पर लगी लोगों की भीड़, लोगों द्वारा स्नान कर किया गया पुण्य अर्जन
Hardoi : मकर संक्रांति पर गंगा घाटों पर लगी लोगों की भीड़, लोगों द्वारा स्नान कर किया गया पुण्य अर्जन

Report : अभिषेक त्रिवेदी

अरवल। मकर संक्रांति को होने वाले गंगा स्नान की तिथि में परिवर्तन होने के कारण मकर संक्रांति का पर्व लोगों द्वारा गंगा स्नान कर आज 15 फरवरी को मनाया गया। क्षेत्र के कुसुमखोर घाट,चियासर घाट एवं तेरा पुरसौली घाट पर लोगों द्वारा ठंड के कारण कम संख्या में स्नान किया गया परंतु फिर भी सैकड़ो की संख्या में लोगों द्वारा गंगा स्नान कर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।विभिन्न धर्म अनुयाई लोगों द्वारा गंगा घाट पर खिचड़ी भोज का आयोजन कर लोगों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे प्राप्त कर लोगों द्वारा ढेरों आशीर्वाद दिया गया।स्नानार्थियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए थानाध्यक्ष अरवल अनिल सिंह द्वारा काफी संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी विभिन्न घाटों पर लगाई गई थी, जिसमें बाहर से आने वाले पुलिसकर्मियों द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। ठंड के कारण गंगा स्नान के लिए आने वाले लोगों की संख्या कम रही, फिर भी सैकड़ो की संख्या में विभिन्न साधनों से आए लोगों द्वारा गंगा स्नान कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया गया।

Also Click : MP : पुलिस का गजब कारनामा- 1000 से ज्यादा मामलों में केवल 6 गवाह बार-बार इस्तेमाल, ड्राइवर ने 500 केस में दी गवाही, इन पर गिरी गाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement