Saharanpur : लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल ने गरीबों को बांटे गर्म कम्बल
स्थानीय खलासी लाइन स्थित कुष्ठ आश्रम में पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, शामली नगरपालिका के चेयरमैन अरविन्द संगल, डिस्ट्रिक्ट गर्वनर के एडवाइजर अरविन्द पाल सिंह कपूर
सहारनपुर : लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल के पदाधिकारियों ने मानव सेवा को सर्वोच्च स्थान देते हुए कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों सहित कुल 300 गरीब व्यक्तियों को गर्म कम्बल वितरित किए। स्थानीय खलासी लाइन स्थित कुष्ठ आश्रम में पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, शामली नगरपालिका के चेयरमैन अरविन्द संगल, डिस्ट्रिक्ट गर्वनर के एडवाइजर अरविन्द पाल सिंह कपूर और प्रोग्राम चेयरमैन रविशंकर गर्ग के नेतृत्व में 40 परिवारों के 70 व्यक्तियों को कम्बल दिए गए। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर भी सैकड़ों लोगों को ठंड से बचाव के लिए कम्बल बांटे गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदीप चौधरी ने कहा कि गरीब और दुखी लोगों की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। उन्होंने अन्य संगठनों से भी गरीबों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। अरविन्द संगल ने बताया कि क्लब द्वारा जिला कारागार में कैदियों को भी कम्बल वितरित किए जाएंगे। अरविन्द पाल सिंह कपूर, जोनल चेयरमैन अतुल मित्तल और जीएसटी कोऑर्डिनेटर संजीव भाटिया ने कहा कि लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल लगातार सेवा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस मौके पर अध्यक्ष दीपक बंसल, प्रोग्राम चेयरमैन रविशंकर गर्ग, मुकेश गोयल, अतिन गोयल, अखिल गर्ग, सचिन गोयल, दीपांशु गोयल, रोबिन गोयल, अनूप सिंघल, अशोक ठकराल और उज्जवल बंसल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Also Click : Prayagraj : माघ मेले में मकर संक्रांति स्नान पर्व पर उठी आस्था की लहर, 1 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई पुण्य की डुबकी
What's Your Reaction?











