Deoband : मयंक की हत्या नहीं हुई शरीर पर ट्रेन से आई चोटें, 22 जगह निशान, मेघराजपुर में नौवीं कक्षा के छात्र की मौत का मामला

मयंक का शव बृहस्पतिवार की रात रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। मृतक के पिता रुपचंद ने पुलिस को दी तहरीर में मेघराजपुर गांव निवासी रवि,

By INA News Desk
Jan 16, 2026 - 22:34
70 Views
Deoband : मयंक की हत्या नहीं हुई शरीर पर ट्रेन से आई चोटें, 22 जगह निशान, मेघराजपुर में नौवीं कक्षा के छात्र की मौत का मामला
Deoband : मयंक की हत्या नहीं हुई शरीर पर ट्रेन से आई चोटें, 22 जगह निशान, मेघराजपुर में नौवीं कक्षा के छात्र की मौत का मामला
Advertisement
Advertisement

पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से किया खुलासा, शरीर पर घसीटने के भी निशान

देवबंद। मेघराजपुर के नौवीं कक्षा के छात्र मयंक की हत्या नहीं हुई, बल्कि उसके शरीर पर ट्रेन से आई चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से बताया कि मृतक के शरीर पर 22 जगह चोटें हैं, इसमें घसीटे जाने के निशान आए हैं। मयंक रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा इस पर पुलिस का कहना है कि यह जांच का विषय है।

बता दें, कि मोहम्मद अलीपुरा निवासी मयंक का शव बृहस्पतिवार की रात रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। मृतक के पिता रुपचंद ने पुलिस को दी तहरीर में मेघराजपुर गांव निवासी रवि, उसकी पत्नी संजो, बेटे निखिल, बेटी और काला पर बेटे को घर से बुलाकर चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रवि और निखिल को गिरफ्तार किया था, जिन्हें जेल भेज दिया गया। जबकि फरार आरोपियों की धर पकड़ को पुलिस प्रयास कर रही है। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से बताया कि रिपोर्ट में मयंक के शरीर पर 22 जगह चोटें आई हैं, जो ट्रेन से आना दर्शाया गया है। इसमें उसे घसीटने के निशान भी आएं हैं। हालांकि पुलिस उसकी हत्या होने से इंकार कर रही है, लेकिन यह जरुर मान रही है कि उसके साथ मारपीट की गई है। जिस नंबर से मयंक को फोन कर बुलाया गया वे नंबर निखिल का है। लेकिन फोन किसने किया और मयंक रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा पुलिस का कहना है कि यह जांच का विषय है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा।

Also Click : Prayagraj : माघ मेले में मकर संक्रांति स्नान पर्व पर उठी आस्था की लहर, 1 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई पुण्य की डुबकी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement