Saharanpur : सहारनपुर के प्रधान डाकघर में अब 24 घंटे उपलब्ध स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग

सहारनपुर डाक मंडल के अधीक्षक ईसम सिंह ने बताया कि पंजाब होटल के पास स्थित प्रधान डाकघर में यह सुविधा शुरू होने से ग्राहकों को समय की कोई पाबंदी नहीं झेलनी पड़ेगी। वे कि

Jan 16, 2026 - 22:37
 0  19
Saharanpur : सहारनपुर के प्रधान डाकघर में अब 24 घंटे उपलब्ध स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग
Saharanpur : सहारनपुर के प्रधान डाकघर में अब 24 घंटे उपलब्ध स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग

सहारनपुर : सहारनपुर के प्रधान डाकघर में अब पार्सल और स्पीड पोस्ट बुकिंग की सुविधा 24 घंटे और सप्ताह के सभी दिनों में उपलब्ध हो गई है। इस नई व्यवस्था से आम लोग, व्यापारी और उद्योगों को काफी फायदा होगा। सहारनपुर डाक मंडल के अधीक्षक ईसम सिंह ने बताया कि पंजाब होटल के पास स्थित प्रधान डाकघर में यह सुविधा शुरू होने से ग्राहकों को समय की कोई पाबंदी नहीं झेलनी पड़ेगी। वे किसी भी समय अपनी डाक बुक करा सकेंगे।

ईसम सिंह ने कहा कि डाक विभाग लगातार अपनी सेवाओं को आधुनिक और लोगों के हित में बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है। 24 घंटे बुकिंग सुविधा से डाक सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी और ग्राहकों का समय भी बचेगा।

Also Click : Prayagraj : माघ मेले में मकर संक्रांति स्नान पर्व पर उठी आस्था की लहर, 1 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई पुण्य की डुबकी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow