Lucknow : उत्तर प्रदेश में फरवरी 2026 से राशन में गेहूं-चावल का कोटा बदलेगा, क्षेत्र की खाद्य आदतों के अनुसार होगा बदलाव
गेहूं ज्यादा खपत वाले मंडलों जैसे अलीगढ़, आगरा, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद और सहारनपुर में अंत्योदय कार्डधारकों को अब 21 किलो गेहूं और 14 किलो चावल मिलेगा। पात्र गृहस्थी का
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग इलाकों की खाने की आदतों को देखते हुए राशन वितरण के नियमों में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। अपर आयुक्त सत्यदेव के आदेश के मुताबिक फरवरी 2026 से अंत्योदय अन्न योजना और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मिलने वाले गेहूं और चावल की मात्रा मंडल के अनुसार अलग-अलग होगी।
गेहूं ज्यादा खपत वाले मंडलों जैसे अलीगढ़, आगरा, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद और सहारनपुर में अंत्योदय कार्डधारकों को अब 21 किलो गेहूं और 14 किलो चावल मिलेगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति व्यक्ति 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल दिया जाएगा।
धान ज्यादा खपत वाले मंडलों जैसे आजमगढ़, गोरखपुर, मिर्जापुर और वाराणसी में चावल की मात्रा बढ़ाई गई है। यहां अंत्योदय कार्डधारकों को 10 किलो गेहूं और 25 किलो चावल मिलेगा, जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति व्यक्ति 1 किलो गेहूं और 4 किलो चावल मिलेगा। अयोध्या, कानपुर, लखनऊ सहित कई अन्य मंडलों में गेहूं और चावल का कोटा पहले जैसा ही रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कुल वितरण की सीमा नहीं बदलेगी। पात्र गृहस्थी के लिए प्रति व्यक्ति 5 किलो और अंत्योदय के लिए प्रति कार्ड 35 किलो अनाज ही मिलेगा। अगर मोटे अनाज उपलब्ध होंगे तो उसे गेहूं या चावल में समायोजित किया जाएगा।
Also Click : Prayagraj : माघ मेले में मकर संक्रांति स्नान पर्व पर उठी आस्था की लहर, 1 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई पुण्य की डुबकी
What's Your Reaction?











