Hardoi : जिला गंगा समिति हरदोई में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित

मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने गंगा स्वच्छता और डॉल्फिन संरक्षण पर जागरूक किया। उन्होंने गंगा संरक्षण में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं की प्रशंसा

By INA News Desk
Mar 17, 2026 - 23:04
31 Views
Hardoi : जिला गंगा समिति हरदोई में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित
Hardoi : जिला गंगा समिति हरदोई में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित

जिला गंगा समिति हरदोई के तहत सांडी विकासखंड के तेरापुरसौली गंगा ग्राम में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में गोष्ठी चली, विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं और लोगों ने गंगा स्वच्छता की शपथ ली।गंगा दूतों ने ग्राम में सफाई की और ग्रामीणों को गंगा बचाओ डॉल्फिन बचाओ, अविरल गंगा निर्मल गंगा तथा गंगा स्वच्छता का संदेश दिया।मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने गंगा स्वच्छता और डॉल्फिन संरक्षण पर जागरूक किया। उन्होंने गंगा संरक्षण में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की।जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अश्वनी कुमार मिश्रा ने गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के महत्व और विशेष अभियानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम की अगुवाई गंगा योद्धा कैलाश चंद, सुबी, अनन्या, शिवांकी और दीपिका ने की। अनन्या, अर्चना, आरुषि, दीपिका समेत अन्य गंगा दूतों ने रंगोली बनाकर गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई। चित्रकला प्रतियोगिता में सभी ने स्वच्छ गंगा, निर्मल गंगा और स्वच्छता पखवाड़ा थीम पर चित्र बनाए।चित्रकला प्रतियोगिता में अंजलि राजपूत पहले, आरुषि राजपूत दूसरे और प्रियांशी तीसरे स्थान पर रहीं। जिला युवा अधिकारी और जिला परियोजना अधिकारी ने विजेताओं को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया।गंगा योद्धा कैलाश चंद और सुबी को अंगवस्त्र भेंट किया गया। अन्य प्रतिभागियों को कपड़े का थैला और बैग देकर गंगा स्वच्छता में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Also Click : Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, तीन महीने से यात्रियों से कर रहा था वसूली

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow