Bajpur : बारिश और आंधी से बाजपुर में गेहूं की फसल बर्बाद, प्रशासन पर उदासीनता का आरोप
उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि धान की फसल बोने या कर्ज वसूली के लिए समय है लेकिन किसानों की सुनवाई के लिए नहीं। अगर जल्दी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर क्षेत्र में हाल ही आई तेज बारिश और आंधी से गेहूं की फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और फसल के नुकसान का जायजा लिया। जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि आंधी और बारिश के कारण गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है। इससे उत्पादन में 30 से 40 प्रतिशत तक कमी आने की आशंका है। किसान पहले से आर्थिक मुश्किलों से जूझ रहे हैं। इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है।
उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि धान की फसल बोने या कर्ज वसूली के लिए समय है लेकिन किसानों की सुनवाई के लिए नहीं। अगर जल्दी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन नहीं किया गया और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों का तुरंत सर्वे हो और किसानों को उचित मुआवजा मिले ताकि वे इस संकट से उबर सकें। साथ ही तहसील द्वारा चल रही कर्ज वसूली पर रोक लगाई जाए।
Also Click : Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, तीन महीने से यात्रियों से कर रहा था वसूली
What's Your Reaction?









