Bajpur : राजेश कुमार और एसडीएम अमृता शर्मा ने बाजपुर महाविद्यालय में 26 करोड़ के शिक्षा प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया
राजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में तेज बदलाव आ रहा है। छोटे शहरों में
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर में राजकीय महाविद्यालय के निर्माणाधीन पीजी साइंस ब्लॉक, कॉमर्स ब्लॉक, परीक्षा हॉल और आईटी लैब का जायजा लिया गया। इन कार्यों की कुल लागत 26 करोड़ रुपये है। पीजी साइंस और कॉमर्स ब्लॉक की लागत 19 करोड़ 6 लाख, परीक्षा हॉल की 5 करोड़ 73 लाख और आईटी लैब की 1 करोड़ 9 लाख है। ये कार्य राज्य सरकार की शोध एवं विकास योजना के तहत चल रहे हैं। पूर्व राज्य मंत्री राजेश कुमार और एसडीएम डॉ अमृता शर्मा ने पेयजल निर्माण निगम और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ स्थल पर निरीक्षण किया। गुणवत्ता, प्रगति और पारदर्शिता पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि किसी स्तर पर लापरवाही या देरी नहीं होगी। सभी काम उच्च मानकों के अनुसार और तय समय में पूरे हों।
राजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में तेज बदलाव आ रहा है। छोटे शहरों में भी बिना भेदभाव के आधुनिक शैक्षणिक संस्थान विकसित हो रहे हैं। धामी सरकार की प्राथमिकता है कि बाजपुर के हर छात्र को बेहतर और आधुनिक शिक्षा मिले। यह 26 करोड़ का प्रोजेक्ट सिर्फ भवन नहीं बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अनुसार शिक्षा शेरनी का दूध है जो पीने वाला दहाड़ेगा। विकास कार्यों में गुणवत्ता में कोई कमी बर्दाश्त नहीं होगी।
इस मौके पर एसडीएम अमृता शर्मा, प्राचार्य विभेश सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह बोरा, एई मनोज जोशी, जेई गौरव मेहरा, जेई हिमांशु, प्रोफेसर आदर्श और अनिल सिंह सैनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Also Click : Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, तीन महीने से यात्रियों से कर रहा था वसूली
What's Your Reaction?









