Sambhal : ईद पर नमाज़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की मांग, सपा नेता डीआईजी से मिले

फिरोज खान ने बताया कि पिछले 15 दिनों से उनकी प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार बातचीत चल रही थी और अब डीआईजी से भी मुलाकात कर उन्होंने इस मांग को दोहराया है। उनका कह

Mar 17, 2026 - 21:42
57 Views
Sambhal : ईद पर नमाज़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की मांग, सपा नेता डीआईजी से मिले
Sambhal : ईद पर नमाज़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की मांग, सपा नेता डीआईजी से मिले

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में ईद-उल-फितर को लेकर तैयारियों के बीच एक नई मांग ने चर्चा तेज कर दी है। समाजवादी पार्टी के नेता फिरोज खान ने प्रशासन से ईद की नमाज़ के दौरान नमाज़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने की अपील की है। इस संबंध में उन्होंने डीआईजी, डीएम और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपनी बात रखी।

फिरोज खान ने बताया कि पिछले 15 दिनों से उनकी प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार बातचीत चल रही थी और अब डीआईजी से भी मुलाकात कर उन्होंने इस मांग को दोहराया है। उनका कहना है कि जैसे कांवड़ यात्रा और अन्य बड़े धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जाती है, वैसे ही ईद के मौके पर भी मुस्लिम समुदाय को यह सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे रमजान में 30 रोजे रखकर देश में अमन-चैन की दुआ करते हैं, इसलिए उन्हें भी इस तरह के सम्मान का हक मिलना चाहिए।उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार प्रशासन उनकी मांग को मंजूरी देगा। साथ ही यह भी बताया कि हेलीपैड की तैयारी चल रही है और हेलीकॉप्टर के लिए ठेकेदार से बातचीत भी हो चुकी है। फिरोज खान ने यह भी कहा कि यदि सम्भल की जामा मस्जिद और ईदगाह पर पुष्प वर्षा होती है तो इससे नमाज़ियों में खुशी का माहौल बनेगा और आपसी भाईचारा मजबूत होगा। उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास” के नारे को साकार करने के लिए इस पहल को जरूरी बताया। पिछले साल भी इस तरह की मांग की गई थी, लेकिन अनुमति नहीं मिल सकी थी। हालांकि इस बार उन्हें पूरी उम्मीद है कि प्रशासन सकारात्मक निर्णय लेगा और सभी समुदायों के सहयोग से यह आयोजन सफल होगा।

Also Click : Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, तीन महीने से यात्रियों से कर रहा था वसूली

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow