Bajpur : बैरिया रोड पर अस्थाई लेवड़ा पुल को चौड़ा करने की मांग

बाजपुर को बाढ़ से बचाने के लिए बैरिया रोड पर लेवड़ा नदी पर नया पुल बन रहा है। इसके लिए पुराने पुल को तोड़ दिया गया है और यातायात सुचारू रखने के लिए अस्थाई पु

Jan 29, 2026 - 22:50
 0  4
Bajpur : बैरिया रोड पर अस्थाई लेवड़ा पुल को चौड़ा करने की मांग
Bajpur : बैरिया रोड पर अस्थाई लेवड़ा पुल को चौड़ा करने की मांग

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर। उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि ने एसडीएम डॉ अमृता शर्मा से मुलाकात कर बैरिया रोड पर बने अस्थाई पुल को चौड़ा करने की मांग की। बाजपुर को बाढ़ से बचाने के लिए बैरिया रोड पर लेवड़ा नदी पर नया पुल बन रहा है। इसके लिए पुराने पुल को तोड़ दिया गया है और यातायात सुचारू रखने के लिए अस्थाई पुल बनाया गया है। लेकिन यह पुल बहुत संकरा है, जिससे लोगों को बड़ी मुश्किल हो रही है और कई घंटों तक जाम लगा रहता है।

अनिल वाल्मीकि ने एसडीएम से कहा कि पुल के संकरे होने से जाम की स्थिति बनी रहती है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। एसडीएम अमृता शर्मा ने बताया कि इसकी जानकारी पहले ही जिलाधिकारी को दी जा चुकी है। शुक्रवार को वे खुद मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगी और रिपोर्ट जिलाधिकारी नितिन कुमार भदौरिया को भेजेंगी।

Also Click : Sambhal : कानून व्यवस्था मजबूत करने को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सम्भल जनपद में 37 का तबादला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow