Udham Singh Nagar News: जिलाधिकारी उधम सिंह नगर ने जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक ली। 

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए लम्बित वादों को त्वरित निस्तारण करने...

Jun 10, 2025 - 16:02
Jun 10, 2025 - 16:02
 0  31
Udham Singh Nagar News: जिलाधिकारी उधम सिंह नगर ने जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक ली। 

रिपोर्टर:आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
उधमसिंह नगर: जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए लम्बित वादों को त्वरित निस्तारण करने व अभी से कड़ाई से राजस्व वसूली के प्रयास करने के निर्देश दिये ताकि शत-प्रतिशत राजस्व वसूली हो सकें। जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष की राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए अभी से राजस्व वसूली कार्ययोजना के तहत करने के निर्देश दिये। उन्होने बड़े राजस्व बकायेदारों की सूची मुख्यलय के साथ ही प्रत्येक तहसीलो में लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने आबकारी अधिकारी को कच्ची शराब व अवैध मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने हेतु नियमित छापेमारी करने के निर्देश भी दिये। उन्होने जनपद में अवैध खनन व भण्डरण पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश उप जिलाधिकारियों व खनन अधिकारी को दिये साथ ही नियमित छापेमारी संयुक्त रूप के करने के निर्देश भी दिये। 

जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए न्यायालयों में अभियोजन पक्ष द्वारा पैरवी प्रभावी तरीके से रखने के निर्देश दिये ताकि पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके। उन्होने वादों के साक्ष्य प्रस्तुत करने व निस्तरण में देरी का कारण भी लिखित रूप में देने के निर्देश डीजीसी को दिये साथ ही डीजीसी की प्रत्येक पाक्षिक बैठक लेने के निर्देश अपर जिलाधिकारी प्रशासन को दिये। उन्होने कहा कि मजिस्टेªट जांच में किसी भी कारण से विलम्ब न हो, जांच में सम्बन्धित विभाग जांच रिपोर्ट शीघ्रता से दे। उन्होने सड़क दुर्घटनाओं को प्रभावी तरीके से रोकने के निर्देश एआरटीओ, पुलिस, उप जिलाधिकारियों को दिये।  

जिलाधिकारी ने चकबन्दी व बन्दोबस्ती कार्यो में गति लाने के निर्देश दिये व पूर्ति अधिकारी को नियमानुसार ससमय राशन वितरण कराने के निर्देश दिये। उन्होने अभिहित अधिकारी को नियमित छापेमारी कर खाद्य पदार्थो के जांच सैम्पल लेते हुए लैब से जांच रिपोर्ट भी शीघ्रता से मंगवाने के निर्देश दिये। उन्होने सीएम हैल्पलाईन, सीएम जन समर्पण पोर्टल,मजिस्ट्रीयल जांच, आयोग के सन्दर्भो, रिट याचिका सन्दर्भो, आडित आपत्तियों, पेंशन प्रकरणों आदि की आख्या रिपोर्टिंग को समय सीमा के भीतर भेजने के निर्देश दिये।

Also Read-  Udham Singh Nagar News: शिविर में नि:शुल्क दवाइयां वितरण की।

उन्होने सीएम हैल्प लाईन व जन समर्पण पोर्टल में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये समय से निस्तारण करने व शिकायतकर्ता से स्वयं वार्ता भी करने के निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्षाकाल प्रारम्भ होने वाला है इसलिए सभी  अधिकारी तैयार रहे व दैवी आपदा कार्यो को तेजी से सम्पादित करना सुनिश्चित करेगें। बैठक में अनुपस्थित रहने पर संयुक्त आयुक्त राज्यकर का वेतने रोकने व स्पष्टिकरण देने के निर्देश दिये। उन्होने अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व को राज्यकर की बैठक लेने के निर्देश दिये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, सीएस चौहान, डॉ.अमृता शर्मा, रविन्द्र बिष्ट, रविन्द्र जुआठा, कौस्तुभ मिश्र, ओसी कलैक्ट्रेट गौरव पाण्डे, पूलिस उपाधीक्षक एके वर्मा, संयुक्त निदेशक अभियोजन पीएस जंगपांगी, डीजीसी मनोज तिवारी, अभिहित अधिकारी डॉ0 प्रकाश फुलारा, एआरटीओ मोहित कोठारी, पूजा नयाल, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, सहित तहसीलदार व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।