Mussoorie : मसूरी में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण, मंत्री गणेश जोशी ने दिए सख्त निर्देश

इसके बाद गांधी चौक के हवा घर में अधिकारियों से बैठक की। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को माल रोड के सौंदर्यीकरण का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मसूरी गढ़वाल जल संस्थान

Mar 17, 2026 - 21:36
 0  5
Mussoorie : मसूरी में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण, मंत्री गणेश जोशी ने दिए सख्त निर्देश
Mussoorie : मसूरी में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण, मंत्री गणेश जोशी ने दिए सख्त निर्देश

रिपोर्ट : सुनील सोनकर

मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाल्मीकि मंदिर के पास क्षतिग्रस्त हिस्से का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत व्यवस्था ठीक करने के आदेश दिए। यातायात सुचारू रखने के लिए छोटे वाहनों के लिए एक रास्ता खोलने और मरम्मत जल्दी पूरी करने को कहा। यातायात व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए मसूरी कोतवाल को फटकार लगाई। गांधी चौक पर किसी भी हाल में वाहन, स्कूल टैक्सी या स्कूटी खड़ी न करने के सख्त निर्देश दिए। नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने और सरकारी वाहनों को भी हटाने को कहा।इसके बाद गांधी चौक के हवा घर में अधिकारियों से बैठक की। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को माल रोड के सौंदर्यीकरण का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मसूरी गढ़वाल जल संस्थान के अधिकारियों को शहर में पीने के पानी की समस्या ठीक करने के लिए सख्त कहा। 144 करोड़ की मसूरी-यमुना पंपिंग योजना के बावजूद कुछ इलाकों में पानी की दिक्कत बनी है, इसे तुरंत दूर करने के आदेश दिए ताकि लोगों को परेशानी न हो।पर्यटन शहर में सुविधाएं बेहतर करने पर जोर देते हुए कहा कि मसूरी आने वाले पर्यटकों को कोई असुविधा न हो। सभी विभागों को मिलकर काम करने के निर्देश दिए। वैली ब्रिज के स्थायी निर्माण पर जानकारी दी कि स्वीकृति मिल चुकी है। सामान्यतः यह काम 7-8 महीने में होता है, लेकिन संबंधित संस्था को दिन-रात काम कर चार महीने में पुल तैयार करने के निर्देश दिए।

सभी अधिकारियों को चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और दोषी पर सख्त कार्रवाई होगी। मंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसा कि भाजपा हर चुनाव के लिए तैयार रहती है और इस बार जीत का अंतर बढ़ाने पर फोकस है। कांग्रेस नेता डॉ हरक सिंह रावत पर कहा कि कई दलों में रहे हैं, इसलिए टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन भविष्य में भाजपा में आने की संभावना से इनकार नहीं किया।

Also Click : Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, तीन महीने से यात्रियों से कर रहा था वसूली

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow