Sambhal : यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू, 25 अप्रैल तक रिजल्ट की तैयारी

प्रदेशभर में 53 लाख 37 हजार 778 परीक्षार्थियों की करीब 3 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए 249 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग डेढ़ लाख शिक्षक

By INA News Desk
Mar 17, 2026 - 21:33
34 Views
Sambhal : यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू, 25 अप्रैल तक रिजल्ट की तैयारी
गुलाब देवी, माध्यमिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश

Report : उवैस दानिश, सम्भल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस वर्ष प्रदेशभर में 53 लाख 37 हजार 778 परीक्षार्थियों की करीब 3 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए 249 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग डेढ़ लाख शिक्षक कॉपियों की जांच करेंगे। मंत्री ने बताया कि मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल तक चलेगा, ताकि समयबद्ध तरीके से परिणाम तैयार किया जा सके।

मूल्यांकन प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर की व्यवस्था की गई है। साथ ही, जिला स्तर पर तैनात पर्यवेक्षक नियमित रूप से केंद्रों की निगरानी करेंगे। इसके अलावा, प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं, जो पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि छात्रों को समय पर और निष्पक्ष परिणाम मिले। इसी के चलते 25 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि मूल्यांकन कार्य पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराया।

Also Click : Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, तीन महीने से यात्रियों से कर रहा था वसूली

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow