Sambhal : सम्भल में रोजगार मेले का शुभारंभ, युवाओं को मिला सुनहरा अवसर

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट चिंतन है कि गरीबी से बड़ा कोई कष्ट नहीं होता। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार लगा

Mar 17, 2026 - 21:31
 0  8
Sambhal : सम्भल में रोजगार मेले का शुभारंभ, युवाओं को मिला सुनहरा अवसर
Sambhal : सम्भल में रोजगार मेले का शुभारंभ, युवाओं को मिला सुनहरा अवसर

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जनपद के चंदोसी स्थित एस.एम. कॉलेज में रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने भाग लिया और विभिन्न नामी कंपनियों ने उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए।कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट चिंतन है कि गरीबी से बड़ा कोई कष्ट नहीं होता। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार लगातार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रयास कर रही है।उन्होंने बताया कि रोजगार मेलों के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को सीधे कंपनियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया और योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें आकर्षक पैकेज पर नौकरी के अवसर दिए। चयनित युवक-युवतियों को शिक्षा मंत्री द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।शिक्षा मंत्री ने इस पहल को युवाओं के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि योगी सरकार युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। यह रोजगार मेला न केवल युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आया, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नए द्वार भी खोल गया।

Also Click : Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, तीन महीने से यात्रियों से कर रहा था वसूली

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow