Lucknow News: गम्भीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की मदद के लिए कैबिनेट मंत्री नन्दी ने लगा रखी है युवाओं की टीम

मंत्री नन्दी के आवास, कार्यालय या फिर लखनऊ आवास पर कोई जरूरतमंद ईलाज में आर्थिक मदद की मांग करता है तो मंत्री नन्दी द्वारा सरकारी प्रक्रियाओं को पूरा कराते हुए उसे आर्थिक सहा...

May 5, 2025 - 23:55
 0  38
Lucknow News: गम्भीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की मदद के लिए कैबिनेट मंत्री नन्दी ने लगा रखी है युवाओं की टीम

सार-

  • फरवरी और मार्च में 75 मरीजों तक ईलाज के लिए पहुंचाई 1.38 करोड़ की आर्थिक मदद
  • क्षेत्र में भ्रमण कर पूछते हैं लोगों की समस्या, कागजी कार्रवाई पूरी कराकर दिला रहे प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ
  • मंत्री नन्दी खुद करते हैं लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा

By INA News Lucknow.

लखनऊ : गम्भीर बीमारियों का ईलाज करा रहे दर्जनों लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के प्रयास से हर महीने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जो आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। फरवरी और मार्च महीने में मंत्री नन्दी के प्रयास से प्रयागराज व अन्य क्षेत्रों के 75 लोगों एवं मरीजों को ईलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड़ 38 लाख 65 हजार 407 रूपए की धनराशि उपलब्ध कराई गई। जिससे मरीजों का जहां बेहतर ईलाज सम्भव हो पाया, वहीं अनेक लोगों को नया जीवन मिला।

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि किसी भी बीमारी का ईलाज कराना हर व्यक्ति के लिए सम्भव नहीं है। एक छोटा-मोटा व्यक्ति या व्यवसाय करने वाला जब गम्भीर स्वास्थ्य संकट में हो और पूरी जमा पूंजी समाप्त हो जाए तो केवल ईश्वर से प्रार्थना का ही सहारा बचता है। घर की आर्थिक व्यवस्था सम्भालने वाला जब बिस्तर पकड़ लेता है तो पूरे परिवार की कमर टूट जाती है।

Also Click: Lucknow News: खादी ग्रामोद्योग विभाग देगा आधुनिक पापकार्न मेकिंग मशीन, लाभ पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

ऐसी स्थिति में आर्थिक तंगी की वजह से कोई व्यक्ति बेहतर ईलाज से वंचित न होने पाए, अपनों को बचाया जा सके, इसके लिए उन्होंने अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में युवा कार्यकर्ताओं की टीम लगा रखी है। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के 84 सेक्टर्स में सक्रिय युवा क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों की समस्या सुनते हैं। ईलाज में आ रही समस्या और आर्थिक बाधाओं की जानकारी इकट्ठा करने के बाद ईलाज की सरकारी प्रक्रियाओं को पूरा कराते हुए मंत्री नन्दी के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा जाता है। जहां से मुख्यमंत्री राहत कोष से ईलाज के लिए धनराशि भेज दी जाती है।

मंत्री नन्दी के आवास, कार्यालय या फिर लखनऊ आवास पर कोई जरूरतमंद ईलाज में आर्थिक मदद की मांग करता है तो मंत्री नन्दी द्वारा सरकारी प्रक्रियाओं को पूरा कराते हुए उसे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जाता है। मंत्री नन्दी द्वारा सरकार के द्वितीय कार्यकाल में अब तक प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि अन्य जनपदों एवं अन्य क्षेत्रों के 1700 से अधिक लोगों को गम्भीर बीमारियों का ईलाज कराने के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 29 करोड़ से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है।

मंत्री नन्दी के प्रयास से कैंसर, किडनी, हड्डी रोग, हृदय रोग, आर्थराइटिस के साथ ही अन्य गम्भीर बीमारियों का ईलाज कराने के लिए वित्तीय वर्ष फरवरी और मार्च महीने में 75 मरीजों को एक करोड़ 38 लाख 65 हजार 407 रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। जिसकी मदद से लोगों ने अपना उपचार कराया, जिनमें प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मुट्ठीगंज, चौक, नार्थ मलाका, साउथ मलाका, नैनी, शाहगंज, सदियापुर, कांशीराम आवास नैनी, अकबरपुर, अहमदगंज, हिम्मतगंज, मालवीय नगर, खुशहाल पर्वत, जीटीबी नगर करेली, कटघर, मीरापुर, कीडगंज, तुलसीपुर के साथ ही अन्य जनपदों एवं विधानसभा क्षेत्रों के लोग शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow