Udham Singh Nagar : सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी में व्यापार मंडल के साथ बैठक हुई

पदाधिकारियों ने अपनी राय और सुझाव दिए। इन सुझावों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में व्यापार मंडल से अपील की गई कि वे पुलिस प्र

Mar 17, 2026 - 21:50
 0  4
Udham Singh Nagar : सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी में व्यापार मंडल के साथ बैठक हुई
Udham Singh Nagar : सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी में व्यापार मंडल के साथ बैठक हुई

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बाजपुर कोतवाली क्षेत्र की सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी में सुल्तानपुर पट्टी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक का उद्देश्य शांति और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था।पदाधिकारियों ने अपनी राय और सुझाव दिए। इन सुझावों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में व्यापार मंडल से अपील की गई कि वे पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। अपने प्रतिष्ठानों और आसपास के इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाएं तथा कर्मचारियों का सत्यापन जरूर कराएं।

Also Click : Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, तीन महीने से यात्रियों से कर रहा था वसूली

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow