Saharanpur : सहारनपुर में यूपी दिवस को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी, तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस पर एक जनपद एक उत्पाद, एक जनपद एक व्यंजन, स्टार्टअप, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और इनवेस्ट
सहारनपुर : जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस, 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस और राष्ट्रीय पर्यटन दिवस तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी अधिकारियों को कार्यक्रम सफल बनाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस पर एक जनपद एक उत्पाद, एक जनपद एक व्यंजन, स्टार्टअप, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और इनवेस्ट उत्तर प्रदेश से जुड़ी प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। कार्यक्रम स्थल पर नगर निगम, कृषि, मिशन शक्ति, बैंक, खादी ग्रामोद्योग, एनआरएलएम, पर्यटन, पशुपालन, विश्वविद्यालय, स्टार्टअप इंडिया आदि विभागों के करीब 60 स्टाल लगेंगे।
25 जनवरी को मतदाता जागरूकता दिवस और राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाएगा। मतदाता जागरूकता के लिए गोष्ठी, वाद-विवाद, कविता और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। इनसे लोगों को लोकतंत्र मजबूत करने और मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्कूलों में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं को वोटर आईडी बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। अच्छा काम करने वाले मतदान कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। शाम को सांस्कृतिक संध्या होगी जिसमें स्थानीय और प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देंगे। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के साथ पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित कर तीन दिवसीय उत्सव का समापन होगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक यातायात शैलेन्द्र श्रीवास्तव, पीडी डीआरडीए प्रणय कृष्ण, नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Also Click : Prayagraj : माघ मेले में मकर संक्रांति स्नान पर्व पर उठी आस्था की लहर, 1 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई पुण्य की डुबकी
What's Your Reaction?











