Ambedkarnagar : अंबेडकरनगर में शिक्षिका की हत्या- पति, सास और ससुर गिरफ्तार

मृतका सोनी सिंह अकबरपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। पति उमाशंकर सिंह को अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था। इसी कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता

By INA News Desk
Jan 21, 2026 - 22:52
49 Views
Ambedkarnagar : अंबेडकरनगर में शिक्षिका की हत्या- पति, सास और ससुर गिरफ्तार
गिरफ्तार लोग और मृतका की फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में गांधी आश्रम परिसर में एक शिक्षिका की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति उमाशंकर सिंह, ससुर बृजभान सिंह और सास मालती सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका सोनी सिंह अकबरपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। पति उमाशंकर सिंह को अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था। इसी कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। सोनी सिंह ने उत्पीड़न के खिलाफ पुलिस को कई बार शिकायत की थी लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। घरेलू कलह के चलते उन्होंने करीब एक महीने पहले नौकरी छोड़ दी थी।

घटना के दिन सोनी सिंह घर में अकेली थीं। उनकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका के चाचा गोविंद सिंह ने तहरीर दी जिसके आधार पर अकबरपुर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उमाशंकर सिंह भाजपा के नगर मीडिया प्रभारी रह चुके हैं। जांच में शक के आधार पर हत्या की पुष्टि हुई है। मृतका के दो बच्चे हैं जो घटना के समय स्कूल में थे।

Also Click : Lucknow: महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा कदमः समाज कल्याण योजनाओं पर जागरूकता कार्यशाला व समीक्षा बैठक संपन्न

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow