Sitapur : सीतापुर में ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन, जन जागरूकता के लिए अपील
इस अभ्यास में शाम 6 बजे से 6:10 बजे तक राजकीय इंटर कालेज परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में ब्लैक आउट किया जाएगा। इस दौरान बचाव से जुड़ी आपातकालीन विधियों का प्रद
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा ब्लैक आउट मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, नागरिक सुरक्षा अनुभाग के निर्देश पर यह अभ्यास होगा। यह मॉकड्रिल हवाई हमले जैसी आपात स्थिति में महत्वपूर्ण स्थानों, घरों, सड़कों और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए बिजली बंद करने (ब्लैक आउट) का अभ्यास है।
इस अभ्यास में शाम 6 बजे से 6:10 बजे तक राजकीय इंटर कालेज परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में ब्लैक आउट किया जाएगा। इस दौरान बचाव से जुड़ी आपातकालीन विधियों का प्रदर्शन और अभ्यास होगा। आसपास के सभी प्रतिष्ठान, कार्यालय, चैंबर और स्थानीय लोगों से अपील है कि इस समय अपने घरों और दफ्तरों की लाइटें बंद कर दें ताकि बाहर से कोई प्रकाश न दिखे।
सभी लोगों से अनुरोध है कि घर के अंदर रहें, सभी लाइटें बंद रखें। माचिस, लाइट या टॉर्च का इस्तेमाल न करें। ध्यान से चलें, भागें नहीं। धूम्रपान न करें। यह अभ्यास सिविल डिफेंस, सीतापुर के वार्डनों की मदद से लागू किया जाएगा। लोग सहयोग करें और भविष्य में हवाई हमले या अन्य विषम स्थितियों में ब्लैक आउट के प्रति जागरूक रहें। यह केवल एक मॉकड्रिल है जो जनमानस में जागरूकता फैलाने के लिए की जा रही है। यह अभ्यास पूरे उत्तर प्रदेश में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर सभी जिलों में एक साथ होगा।
Also Click : Lucknow: महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा कदमः समाज कल्याण योजनाओं पर जागरूकता कार्यशाला व समीक्षा बैठक संपन्न
What's Your Reaction?











