Sitapur : लहरपुर में एबीवीपी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 250 छात्रों की जांच और दवाएं वितरित
शिविर का उद्घाटन स्कूल प्रबंधक वीरेंद्र पुरी ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन करके किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अव
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के लहरपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने युवा पखवाड़ा के तहत एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। यह शिविर अराइज इंडिया पब्लिक स्कूल में हुआ। शिविर में 250 छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें दवाइयां दी गईं। बच्चों का वजन और लंबाई भी मापी गई।
शिविर का उद्घाटन स्कूल प्रबंधक वीरेंद्र पुरी ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन करके किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत के सेवार्थ विद्यार्थी प्रांत संयोजक अलख कांत श्रीवास्तव का बिसवां तिराहा गेट पर स्वागत किया गया।
अलख कांत श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपनी स्थापना से छात्र शक्ति और राष्ट्र शक्ति के लिए लगातार काम कर रही है। स्कूल प्रबंधक वीरेंद्र पुरी ने छात्र-छात्राओं को परिषद के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य जांच डॉक्टर सैयद राशिद अली, खुशनूद आलम और सरोज लता ने की।
स्कूल डायरेक्टर हर्ष पुरी ने सभी अतिथियों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया और आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य कमल शर्मा ने किया। इसमें नगर मंत्री अभिजीत गौड़, अमित नाथ, सनी यादव, विकास मौर्य, शरद बाजपेई, सचिन अवस्थी, रोहित अवस्थी सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Also Click : Lucknow: महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा कदमः समाज कल्याण योजनाओं पर जागरूकता कार्यशाला व समीक्षा बैठक संपन्न
What's Your Reaction?









