Lucknow : उत्तर प्रदेश के हर गांव तक पहुंचेगी बस सेवा, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से डेढ़ करोड़ छात्रों और ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
योजना के अनुसार, प्रत्येक ग्राम पंचायत में दिन में कम से कम दो बार बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। बसों का संचालन सुबह 10 बजे से शुरू होगा और रात 8 बजे तक बस का गांव लौटना अनिवार्य होगा। इस व्यवस्था
उत्तर प्रदेश में ग्रामीण परिवहन को नई मजबूती देने के लिए योगी सरकार ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 की शुरुआत की है। इस बड़ी पहल के अंतर्गत प्रदेश की 12,200 से अधिक ऐसी ग्राम सभाओं में बस सेवा शुरू की जाएगी, जो अब तक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा से वंचित थीं। सरकार का लक्ष्य कुल 59,163 ग्राम सभाओं को परिवहन के मुख्य जाल से जोड़ना है। इस योजना की खास बात यह है कि जिन दुर्गम इलाकों में बड़ी बसें नहीं जा सकतीं, वहां 28 सीटों वाली छोटी बसें चलाई जाएंगी। यह कदम न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर भी खोलेगा।
योजना के अनुसार, प्रत्येक ग्राम पंचायत में दिन में कम से कम दो बार बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। बसों का संचालन सुबह 10 बजे से शुरू होगा और रात 8 बजे तक बस का गांव लौटना अनिवार्य होगा। इस व्यवस्था की निगरानी के लिए जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में विशेष समितियां गठित की जाएंगी, जो किराया निर्धारण और संचालन की देखरेख करेंगी। परिवहन के इस विस्तार से लगभग डेढ़ करोड़ छात्र-छात्राओं को स्कूल और कॉलेज पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी, जिससे पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले बच्चों की संख्या में कमी आने की उम्मीद है।
रोजगार को बढ़ावा देने के लिए योजना में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। बसों के चालक और सहायक स्टाफ की भर्ती आसपास के गांवों से ही की जाएगी। साथ ही, निजी बस संचालकों को परमिट और टैक्स में छूट देकर इस मुहिम का हिस्सा बनाया जाएगा। प्रारंभिक तौर पर बसों के परमिट 10 वर्षों के लिए दिए जाएंगे। योगी सरकार की यह पहल ग्रामीण परिवारों के यात्रा खर्च को कम करने के साथ-साथ उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगी।
Also Click : Hardoi : शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय का कायाकल्प, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन
What's Your Reaction?









