Prayagraj : जीएसटी ट्रिब्यूनल की नई व्यवस्था में बार और बेंच का आपसी समन्वय जरूरी- मेहताब अहमद

सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जीएसटीएन नेटवर्क नई दिल्ली के पूर्व उपाध्यक्ष वीर सिंह ने ट्रिब्यूनल की कार्यप्रणाली, अपील दाखिल करने की प्रक्रिया और केंद्र सरकार के नए नियमों के बारे में विस्तार से जा

Mar 25, 2026 - 21:19
 0  5
Prayagraj : जीएसटी ट्रिब्यूनल की नई व्यवस्था में बार और बेंच का आपसी समन्वय जरूरी- मेहताब अहमद
Prayagraj : जीएसटी ट्रिब्यूनल की नई व्यवस्था में बार और बेंच का आपसी समन्वय जरूरी- मेहताब अहमद

प्रयागराज जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन द्वारा स्थानीय सभागार में 'जीएसटी ट्रिब्यूनल: समस्या और समाधान' विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और जीएसटी ट्रिब्यूनल प्रयागराज के न्यायिक सदस्य मेहताब अहमद ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ता न्यायिक ढांचे का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने जोर दिया कि समाज का भरोसा अधिवक्ताओं की प्रतिबद्धता और उनके कार्य करने के तरीके पर टिका है। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीएसटी कानून के क्षेत्र में उनके लिए बेहतर अवसर हैं, लेकिन इसके लिए कानून के साथ-साथ मामले के तथ्यों पर भी गहरी पकड़ होनी चाहिए। उन्होंने नई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए बार और बेंच के बीच मिलकर कार्य करने की आवश्यकता जताई।

सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जीएसटीएन नेटवर्क नई दिल्ली के पूर्व उपाध्यक्ष वीर सिंह ने ट्रिब्यूनल की कार्यप्रणाली, अपील दाखिल करने की प्रक्रिया और केंद्र सरकार के नए नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित श्रोताओं की शंकाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि शंकर पाण्डेय ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में तकनीकी सदस्य राजेश कुमार पाण्डेय, अपर आयुक्त रामप्रवेश प्रसाद, महेंद्र विक्रम सिंह, केएन कुमार और एम एम राय ने भी अपने विचार साझा किए।

सेमिनार के दौरान 'इमर्जिंग लीगल माइंड' सम्मान से मेधावी युवा अधिवक्ताओं स्वीकृति जायसवाल, तनुश्री, नव्या सिंह, तनिष्क गोयल और यशवर्धन पाण्डेय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर आयुक्त शमशेर जमदग्नि, अजय कुमार लाल, प्रदीप कुमार सोनी और डिप्टी रजिस्ट्रार मानवेंद्र सिंह परिहार सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। सेमिनार का संचालन नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया और अंत में संरक्षक रतन कुमार टंडन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Also Click : Hardoi : शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय का कायाकल्प, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow