Hardoi : शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय का कायाकल्प, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

कार्यालय परिसर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और बेहतर कार्य वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से यह जीर्णोद्धार कार्य कराया गया है। नए स्वरूप में तैयार हुआ यह कार्यालय अब पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक

Mar 25, 2026 - 00:16
 0  47
Hardoi : शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय का कायाकल्प, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन
Hardoi : शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय का कायाकल्प, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय के जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण कार्य का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। कार्यालय परिसर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और बेहतर कार्य वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से यह जीर्णोद्धार कार्य कराया गया है।नए स्वरूप में तैयार हुआ यह कार्यालय अब पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी शाहाबाद आलोक राज नारायण सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी शिरकत की। पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित पुलिसकर्मियों को जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि कार्यालय के बेहतर परिवेश से कार्यक्षमता में वृद्धि होती है और पीड़ितों को भी अनुकूल वातावरण मिलता है। इस सुधार कार्य की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है।

Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow