Raebareli : पुलिस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय गिरोह का शातिर बदमाश घायल, तीन साथी भी गिरफ्तार
महाराजगंज क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शातिर गिरोह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर बछरावां थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल और पुलिस टीम के सा
रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसके तीन अन्य साथियों को भी दबोच लिया है। यह गिरोह रायबरेली और आसपास के जिलों में लूट और हत्या जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने के लिए कुख्यात है।
महाराजगंज क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शातिर गिरोह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर बछरावां थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल और पुलिस टीम के साथ थुलेंडी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध ईको कार आती दिखी, जिसे रोकने का संकेत दिया गया। पुलिस को देख बदमाशों ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और थुलेंडी गांव के पास एक संपर्क मार्ग की ओर भागने लगे। पुलिस ने जब पीछा किया तो बदमाशों ने वाहन छोड़कर पैदल भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर अपराधी मार्को उर्फ अभिनंदन के पैर में गोली लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इसके साथ ही मौके से भाग रहे उसके अन्य साथियों मनीष, पिंटू और अनिकेत को भी पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी अपराधी बेहद शातिर हैं और उनके विरुद्ध विभिन्न जिलों के थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब गिरफ्तार बदमाशों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि उनके गिरोह के अन्य नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
Also Click : Hardoi : शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय का कायाकल्प, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन
What's Your Reaction?









