Hardoi: नदी के किनारे हुआ मॉक ड्रिल का आयोजन, प्रशासन द्वारा बताए गए आग एवं पानी में डूबने से बचने के तरीके

बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया केवल स्थान का बदलाव कर दिया गया। पिछले

Jun 11, 2026 - 17:59
32 Views
Hardoi: नदी के किनारे हुआ मॉक ड्रिल का आयोजन, प्रशासन द्वारा बताए गए आग एवं पानी में डूबने से बचने के तरीके
नदी के किनारे हुआ मॉक ड्रिल का आयोजन, प्रशासन द्वारा बताए गए आग एवं पानी में डूबने से बचने के तरीके
अरवल। बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया केवल स्थान का बदलाव कर दिया गया। पिछले वर्ष जहां ग्राम नंदना में कार्यक्रम आयोजित किया गया था वही इस वर्ष ग्राम बेहथर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अग्निशमन प्रभारी सवायजपुर चौहान द्वारा क्षेत्र वासियों को सिलेंडर से आग लगने से बचाव के तरीके बताए गए तथा उनकी टीम द्वारा नदी के पानी में डूबते हुए व्यक्ति को बचाने के तरीके भी बताए गए। खासकर महिलाओं को सिलेंडर पर खाना बनाते समय आग लग जाने से बचने के तरीके समझाए गए। इस दौरान क्षेत्र वासियों के साथ-साथ तहसीलदार सवायजपुर विनोद कुमार नायब तहसीलदार राजेश पटेल, कानूनगो कमलेश कुमार, ए डी ओ सांडी राजीव दीक्षित, थानाध्यक्ष अरवल अनिल सिंह, लेखपाल रामलाल राना, धीरज तिवारी,राहुल यादव, 108 एंबुलेंस की टीम एवं ग्राम बेहथर में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाएं प्रमुख रूप से मौके पर मौजूद रहीं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow