Hardoi: पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप,लात-घूसों और लाठी-डंडों से पीटा, मुकदमा दर्ज

थाना क्षेत्र के श्रीमऊ गांव में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज

By INA News Desk
Jun 11, 2026 - 17:55
33 Views
Hardoi: पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप,लात-घूसों और लाठी-डंडों से पीटा, मुकदमा दर्ज
पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप,लात-घूसों और लाठी-डंडों से पीटा, मुकदमा दर्ज

अरवल। थाना क्षेत्र के श्रीमऊ गांव में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।श्रीमऊ गांव निवासी 29 वर्षीय काजल सिंह, पत्नी अजय प्रताप सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 9 जून की सुबह 7 बजे घर के कामकाज को लेकर उनके पति अजय प्रताप सिंह ने गाली-गलौज की। इसके बाद उन्होंने लात-घूसों और लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं।पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपी पति गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया।महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार को अरवल थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Also Read- Hardoi: मोदी सरकार के 12 वर्ष- जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने चिकित्सकों के साथ साझा कीं उपलब्धियां

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow