Hardoi: बिजली केबल विवाद में युवक पर हमला,युवक को लाठी-डंडों और चाकू से पीटा, चार पर केस दर्ज

थाना क्षेत्र के दहेलिया गांव में बिजली केबल टूटने के विवाद में एक युवक पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला किया गया। यह घटना

Jun 11, 2026 - 17:43
22 Views
Hardoi: बिजली केबल विवाद में युवक पर हमला,युवक को लाठी-डंडों और चाकू से पीटा, चार पर केस दर्ज
बिजली केबल विवाद में युवक पर हमला,युवक को लाठी-डंडों और चाकू से पीटा, चार पर केस दर्ज

अरवल। थाना क्षेत्र के दहेलिया गांव में बिजली केबल टूटने के विवाद में एक युवक पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला किया गया। यह घटना 9 जून की दोपहर 2:10 बजे हुई, जिसमें अतहर रजा गंभीर रूप से घायल हो गए। लाठी-डंडों और चाकू से हमला अतहर रजा पुत्र जलालुद्दीन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सुलखामऊ गांव निवासी विकास सिंह, कमलेश सिंह और दो अज्ञात व्यक्ति केबल टूटने को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। जब अतहर ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लात-घूसों, लाठी-डंडों और चाकू से उन पर हमला कर दिया।

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हमले में अतहर रजा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हरपालपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
पीड़ित की तहरीर पर अरवल पुलिस ने विकास सिंह और कमलेश सिंह सहित दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार को अरवल थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।

Also Read- 'मैं देश का सबसे संतुष्ट राजनेता हूँ, अब मुझे किसी पद या सत्ता की लालसा नहीं' - पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में दिया बड़ा बयान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow