Bhadohi : प्रवीण तोगड़िया का प्रयागराज शंकराचार्य विवाद पर बयान- हिंदुओं के लिए दुखद स्थिति, शंकराचार्य और योगी मिलकर सुलझाएं मामला

तोगड़िया ने कहा कि संगठित जागरूक और संस्कारित हिंदू समाज ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। जिस दिन हिंदू समाज पूरी तरह एकजुट हो जाएगा उस दिन विश्व पटल पर हिंदू गौरव

By INA News Desk
Jan 22, 2026 - 00:11
34 Views
Bhadohi : प्रवीण तोगड़िया का प्रयागराज शंकराचार्य विवाद पर बयान- हिंदुओं के लिए दुखद स्थिति, शंकराचार्य और योगी मिलकर सुलझाएं मामला
Bhadohi : प्रवीण तोगड़िया का प्रयागराज शंकराचार्य विवाद पर बयान- हिंदुओं के लिए दुखद स्थिति, शंकराचार्य और योगी मिलकर सुलझाएं मामला

उत्तर प्रदेश के भदोही में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने प्रयागराज माघ मेला में चल रहे शंकराचार्य विवाद पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह स्थिति हिंदुओं के लिए बहुत दुखद है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुझाव नहीं दे सकता लेकिन प्रार्थना करता हूं कि दोनों मिलकर मामला शांत करें। हिंदू बंटेगा तो कटेगा। दोनों पूजनीय संत मिलकर हिंदू एकता और सम्मान का रास्ता ढूंढें।

प्रवीण तोगड़िया भदोही नगर में पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अशोक जायसवाल के कार्यालय पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। हिंदू चेतना एकता और संगठन का संदेश देखने को मिला। नगर के प्रबुद्ध नागरिकों और हिंदू समाज के गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। तोगड़िया ने कहा कि संगठित जागरूक और संस्कारित हिंदू समाज ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। जिस दिन हिंदू समाज पूरी तरह एकजुट हो जाएगा उस दिन विश्व पटल पर हिंदू गौरव का परचम लहराएगा।

हिंदू समाज को जागृत और संगठित करने के लिए उन्होंने आह्वान किया कि हर हिंदू हर मंगलवार और शनिवार को मंदिरों में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करे। इससे समाज में आध्यात्मिक शक्ति एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होगी। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को हिंदू जागो हिंदू जगाओ का सामूहिक संकल्प भी दिलाया। उनके विचारों से प्रभावित जनसमूह ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। पूरा परिसर जय श्रीराम और हिंदू एकता जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर तरुण शुक्ला अशोक जायसवाल प्रिंस गुप्ता दिलीप गुप्ता राकेश गुप्ता विनय उमर वैश्य कामता चौरसिया लवकुश दुबे प्रदीप विश्वकर्मा दीपू सौरभ चौरसिया कमलेश जायसवाल अजय दुबे अरविंद मौर्य प्रदीप यादव अशोक पाल रिंकू जायसवाल उमेश सिंह राजू मोदनवाल लोकेश सिंह राजकुमार गुप्ता नरसिंह यादव संतोष मोदनवाल विवेक यादव विपिन तिवारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow: महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा कदमः समाज कल्याण योजनाओं पर जागरूकता कार्यशाला व समीक्षा बैठक संपन्न

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow