Saharanpur : 2026 जिला पंचायत चुनाव को 2027 विधानसभा का सेमीफाइनल बताया, AIMIM नेताओं ने सहारनपुर में दिया मजबूत संदेश
दानिश ने सहारनपुर की जनता, खासकर बुजुर्गों और युवाओं से अपील की कि 2026 में अपनी ताकत दिखाकर 2027 में आवाज लखनऊ तक पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से बैरिस्टर अस
उत्तर प्रदेश में 2026 के जिला पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हैं। इसी बीच AIMIM के सहारनपुर कार्यकर्ता खादिम-ए-मजलिस मोहम्मद दानिश ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ स्थानीय स्तर का नहीं है, बल्कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है।
दानिश ने सहारनपुर की जनता, खासकर बुजुर्गों और युवाओं से अपील की कि 2026 में अपनी ताकत दिखाकर 2027 में आवाज लखनऊ तक पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के हाथ मजबूत करने का आग्रह किया। दानिश ने कहा कि AIMIM सहारनपुर में हक, इंसाफ और विकास की लड़ाई लड़ रही है। जिला पंचायत की हर सीट पर मजबूती 2027 में बड़े बदलाव की नींव रखेगी। उन्होंने जाति-पात और खोखले वादों से ऊपर उठकर पार्टी को समर्थन देने की बात कही। दानिश ने नारा दिया कि 2026 में सेमीफाइनल जीतकर 2027 में इतिहास रचेंगे।
वहीं बेहट विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता कलीम खान ने भी यही संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बेहट में पहले भी AIMIM की ताकत दिखाई गई है। अब जिला पंचायत चुनाव में मजबूत प्रदर्शन से 2027 में विधानसभा तक पहुंच बनानी है। कलीम खान ने लोगों से कहा कि बीजेपी, सपा, बसपा सबको मौका मिल चुका है। अब ओवैसी के नेतृत्व में AIMIM के साथ खड़े होकर हक और इंसाफ की लड़ाई लड़ें। उन्होंने अल्पसंख्यक और वंचित समाज के मुद्दों पर आवाज उठाने की बात कही और नारा लगाया कि 2026 में सेमीफाइनल जीतकर 2027 में इतिहास रचेंगे। AIMIM की रणनीति साफ है कि सहारनपुर जैसे क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर मजबूत आधार बनाकर विधानसभा चुनाव में प्रभाव बढ़ाया जाए। पार्टी अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्गों में अपनी पैठ मजबूत करने में जुटी है।
What's Your Reaction?











