Hardoi : मत्स्य एवं पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने बैंकों की ढिलाई पर जताई नाराजगी
समीक्षा में पाया गया कि बैंक ऑफ इंडिया में 60 KCC आवेदन लंबित हैं जबकि आर्यावर्त बैंक ने अब तक सिर्फ 2 KCC जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि समूहों को लोन और KCC ब
हरदोई के स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मछुआ समुदाय और भूमिहीन किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनाने में बैंकों की ढिलाई पर गहरी नाराजगी जताई और प्रगति तेज करने के सख्त निर्देश दिए।
समीक्षा में पाया गया कि बैंक ऑफ इंडिया में 60 KCC आवेदन लंबित हैं जबकि आर्यावर्त बैंक ने अब तक सिर्फ 2 KCC जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि समूहों को लोन और KCC बनाने में बैंक सहयोग नहीं कर रहे। उन्होंने सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि लंबित आवेदनों का निस्तारण अगली बैठक से पहले कर लें, वरना सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सानिया छाबड़ा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अतिरिक्त मत्स्य विकास अधिकारी, सहायक पशुधन विकास अधिकारी सहित सभी बैंकों के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?









