Delhi : कृष्ण जन्मभूमि विवाद में हाईकोर्ट द्वारा प्रतिनिधि वाद बनाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अब 13 अप्रैल को सुनवाई

इस मामले की सुनवाई जस्टिस संजय कुमार और विनोद चंद्रन के कोर्ट में हुई न्यायालय अब इस मामले की सुनवाई 13 अप्रैल को करेगा। एडवोकेट रीना एन सिंह ने यह भी कहा कि सू

Mar 9, 2026 - 23:10
 0  4
Delhi : कृष्ण जन्मभूमि विवाद में हाईकोर्ट द्वारा प्रतिनिधि वाद बनाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अब 13 अप्रैल को सुनवाई
Delhi : कृष्ण जन्मभूमि विवाद में हाईकोर्ट द्वारा प्रतिनिधि वाद बनाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अब 13 अप्रैल को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने दायर की है एसएलपी

नई दिल्ली। श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा 18 जुलाई 2025 को दायर वाद संख्या 17 को प्रतिनिधि मुकदमा अर्थात समस्त हिंदुओं का प्रतिनिधित्व केवल सूट नंबर 17 को दिए जाने को स्वीकार किए जाने के आदेश के खिलाफ, सुप्रीम कोर्ट में एस एल पी दाखिल की गई है,जिसकी पहली सुनवाई 11 नवंबर 2025 को थी।

यह अपील हिंदू पक्ष की अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने कौशल किशोर ठाकुर की ओर से दायर की है। रीना एन. सिंह का आरोप है कि इस प्रतिनिधि मुकदमे के माध्यम से हिंदू-मुस्लिम साम्प्रदायिक रंग देने की गहरी साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा है कि यह कदम श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले की चल रही सुनवाई को प्रभावित कर रहा है,और मामले में गलत तरीके से साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने का प्रयास है।रीना एन. सिंह ने इस अपील में इसे असंवैधानिक और अव्यावहारिक कदम बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की थी। उन्होंने याचिका में कहा है कि न्यायपालिका को मामले की निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करनी चाहिए और किसी भी तरह के साम्प्रदायिक प्रयासों से बचना चाहिए। बाद में अन्य याचिकाकर्ता भी इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं।

आज इस मामले की सुनवाई जस्टिस संजय कुमार और विनोद चंद्रन के कोर्ट में हुई न्यायालय अब इस मामले की सुनवाई 13 अप्रैल को करेगा। एडवोकेट रीना एन सिंह ने यह भी कहा कि सूट नंबर 17 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के द्वारा प्रतिनिधि वाद बनाने के बाद से लगातार मुस्लिम पक्ष के द्वारा सूट नंबर 17 के समर्थन में प्रार्थना पत्र दिया जाना और यह कहना कि सूट नंबर 17 के अलावा अन्य किसी वाद को ना सुना जाए यह अपने आप में अत्यंत संदेह पैदा कर रहा है। दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट में यह मामला लंबित होने के कारण इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई तेजी से नहीं बढ़ पा रही है।

Also Click : Hardoi : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया उत्साह का संचार, कहा- हमें खुशी है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow