Ambedkarnagar : अंबेडकरनगर में पागल कुत्ते ने 15 लोगों पर किया हमला, गांव में फैली दहशत
घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी को घर भेज
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के मंगुराडिला गांव में एक पागल कुत्ते ने रातभर घूमकर करीब 15 ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में डर का माहौल फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया।
एक ग्रामीण कन्हैया लाल ने बताया कि रात करीब 12 बजे वे सो रहे थे, तभी कुत्ता रजाई के ऊपर से उन्हें काट लिया। जब उन्होंने कुत्ते को भगाया तो वह वापस आया और उन्हें तथा उनके बेटे को भी काट लिया। कुत्ते ने सुबह तक जिसे भी देखा, उसे निशाना बनाया। आखिरकार ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। घायलों में कन्हैया लाल, डॉक्टर उमेश कुमार जोशी, सुभाष, प्रिंस कुमार, रामउजागिर, रामअजोर, राधिका और काजल सहित कुल 15 लोग शामिल हैं।
What's Your Reaction?