Lakhimpur : पुलिस लाइन में मजदूरों का शोषण: पुताई कार्य के बाद बकाया मजदूरी नहीं दी, ठेकेदार ने धमकी दी
मजदूरों बसहा माफी निवासी कलीम, देवकली घोसियाना निवासी इमरान, शाहिद और अन्य ने बताया कि उन्होंने पुलिस लाइन में पुताई का काम किया। काम खत्म होने पर मजदूरी मांग
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस लाइन परिसर के निर्माणाधीन सरकारी भवन में पुताई का काम करने वाले मजदूरों के साथ ठेकेदार द्वारा शोषण का मामला सामने आया है। काम पूरा होने के बावजूद मजदूरों को उनकी मेहनत की पूरी मजदूरी नहीं मिली है।
मजदूरों बसहा माफी निवासी कलीम, देवकली घोसियाना निवासी इमरान, शाहिद और अन्य ने बताया कि उन्होंने पुलिस लाइन में पुताई का काम किया। काम खत्म होने पर मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने टालमटोल शुरू कर दिया। ठेकेदार ने मजदूरी न देकर अपनी बाइक मजदूरों को सौंप दी और कहा कि पैसा मिलने पर मजदूरी देकर बाइक वापस ले लेंगे। इस सहमति का वीडियो मजदूरों के पास सबूत के रूप में है।
अब ठेकेदार ने पलटवार किया है और मजदूरों पर बाइक छीनने का आरोप लगाकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र की जेल गेट चौकी तक पहुंचा जहां ठेकेदार ने मजदूरों के खिलाफ तहरीर देने की कोशिश की। मजदूर हारून ने बताया कि सभी मजदूरों की कुल 75 हजार रुपये मजदूरी बकाया है जिसे ठेकेदार देने से इनकार कर रहा है।
पीड़ित मजदूरों ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर बकाया मजदूरी दिलाने और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सरकारी निर्माण में मजदूरों के साथ ऐसा व्यवहार श्रम कानूनों का उल्लंघन है और प्रशासन की लापरवाही को दिखाता है। ठेकेदार गायब होने पर मजदूरों की मेहनत की जिम्मेदारी किसकी होगी, यह सवाल उठ रहा है। प्रशासन की ओर से अभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
Also Click : Lucknow: महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा कदमः समाज कल्याण योजनाओं पर जागरूकता कार्यशाला व समीक्षा बैठक संपन्न
What's Your Reaction?









