Ballia : बलिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा नाम बदलाव के विरोध में पार्टी कार्यालय में मजदूरी कर प्रदर्शन किया
कार्यकर्ताओं का कहना है कि महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी इस योजना का नाम बदलना उनकी विचारधारा और देश की भावनाओं का अपमान है। पार्टी इसे किसी भी हाल में स्वीकार
REPORT - S.ASIF HUSSAIN ZAIDI
उत्तर प्रदेश के बलिया में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलकर वीबी-जी राम जी करने के प्रस्ताव के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष उमा शंकर पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय परिसर में मजदूरी कर श्रमदान किया।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी इस योजना का नाम बदलना उनकी विचारधारा और देश की भावनाओं का अपमान है। पार्टी इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगी।
उमा शंकर पाठक ने कहा कि बलिया आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला जिला है। यहां से सबसे पहले आजादी का बिगुल फूंका गया था और यह क्रांतिकारियों की धरती रही है।
ऐसे में महात्मा गांधी के नाम वाली योजना में बदलाव पूरे देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस फैसले के खिलाफ सड़कों से लेकर संसद तक विरोध जारी रखेगी।
यह प्रदर्शन मनरेगा को बचाने और उसके मूल रूप में बनाए रखने की मांग को मजबूत करने के लिए किया गया।
What's Your Reaction?