Deoband : दारुल उलूम और दारुल उलूम वक्फ समेत दीनी इदारों में वार्षिक परीक्षा आरंभ

दारुल उलूम में पहले दिन बड़ी संख्या में छात्रों ने विभिन्न विषयों के लिए परीक्षा दी। संस्था परिसर में स्थित लाइब्रेरी के विशाल हाल में आयोजित हुई परीक्षा में छात्रों ने भाग लिया। नकलविहीन परी

Jan 21, 2026 - 21:43
 0  15
Deoband : दारुल उलूम और दारुल उलूम वक्फ समेत दीनी इदारों में वार्षिक परीक्षा आरंभ
Deoband : दारुल उलूम और दारुल उलूम वक्फ समेत दीनी इदारों में वार्षिक परीक्षा आरंभ

देवबंद। इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम और दारुल उलूम वक्फ समेत सभी छोटे बड़े दीनी इदारों में वार्षिक परीक्षाएं आरंभ हो गई हैं। बुधवार को विभिन्न विषयों के लिए छात्रों ने लिखित परीक्षा दी।
दारुल उलूम में पहले दिन बड़ी संख्या में छात्रों ने विभिन्न विषयों के लिए परीक्षा दी। संस्था परिसर में स्थित लाइब्रेरी के विशाल हाल में आयोजित हुई परीक्षा में छात्रों ने भाग लिया। नकलविहीन परीक्षा के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं। छात्रों को परीक्षा संबंधी चीजों के अलावा कोई भी अन्य सामग्री परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं थी।दारुल उलूम वक्फ में वार्षिक परीक्षा का आयोजन संस्था परिवार में बनी अतियाबुल मस्जिद के निचले तल में हुआ। इसमें कक्षा दो से कक्षा छह और दौर-ए-हदीस के विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न विषयों के लिए लिखित परीक्षा दी।

संस्था के नायब मोहतमिम मौलाना शकेब कासमी ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। यदि कोई छात्र नकल करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मौलाना शकेब ने बताया कि रमजान माह में परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य छोटे बड़े दीनी इदारों में भी वार्षिक परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया।

Also Click : Lucknow: महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा कदमः समाज कल्याण योजनाओं पर जागरूकता कार्यशाला व समीक्षा बैठक संपन्न

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow