Pilibhit : एम थ्री एम फाउंडेशन ने बाघ मित्रों के बच्चों को छात्रवृत्ति एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए, छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र पा कर विद्यार्थियों के खिल उठे चेहरे
उन्होंने इस प्रयास में सहयोग करने के लिए मनीष सिंह प्रभागीय वनाधिकारी पीलीभीत टाइगर रिजर्व पीलीभीत का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि फाउंडेशन अपने
Report : कुँवर निर्भय सिंह , आईएनए पीलीभीत- उत्तर प्रदेश
पीलीभीत : टाइगर रिजर्व के प्रभागीय वन सभागार में एम थ्री एम फाउंडेशन के द्वारा पीलीभीत टाइगर रिजर्व में कार्य कर रहे हैं बाघ मित्रों के बच्चों को छात्रवृत्ति एवं प्रमाण पत्र वितरण किए। छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रभागीय वन सभागार में शनिवार को एम थ्री एम फाउंडेशन के ट्रस्टी एवं चेयरपर्सन डॉ पायल कनौजिया ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व में काम कर रहे हैं बाघ मित्रों के 28 बच्चों को बच्चों को छात्रवृत्ति एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये । उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति बच्चों के सम्बन्धित विद्यालयों के खाते में सीधी भेजी गई है एवं प्रमाण पत्र छात्र-छात्राओं को प्रदान किए गये है।
उन्होंने इस प्रयास में सहयोग करने के लिए मनीष सिंह प्रभागीय वनाधिकारी पीलीभीत टाइगर रिजर्व पीलीभीत का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि फाउंडेशन अपने वन्य जीवन कार्यक्रम के माध्यम से पीलीभीत टाइगर रिजर्व के साथ पहले भी काम कर चुका है वन्य जीव मानव संघर्ष ना हो इसके लिए फाउंडेशन प्रयास है, वन्य जीव मानव संघर्ष में जिन परिजनों का नुकसान हुआ है फाउंडेशन उनके साथ भी खड़ा है। इस आयोजन में आशीष अग्रवाल, रमेश चौहान एसडीओ वनाधिकारी पूरनपुर, नरेश कुमार वरिष्ठ परियोजना अधिकारी विश्व प्रकृति निधि पीलीभीत सहित कई बाघ मित्र मौजूद रहे।
Also Click : Lucknow : सेवा पखवाड़ा में अनूठी पहल, मिशन कर्मयोगी से दक्ष होंगे समाज कल्याण के अधिकारी-कर्मचारी
What's Your Reaction?











