Sambhal : बसपा नेता ने योगी सरकार की तारीफ की, 20 साल बाद मिला जमीन का न्याय

शनिवार को सम्भल कोतवाली क्षेत्र के आदमपुर रोड स्थित बदायूं दरवाजा इलाके में आलू कोल्ड स्टोरेज की भूमि पर प्रशासनिक टीम पहुंची। मौके पर नायब तहसीलदार

Sep 14, 2025 - 14:26
 0  96
Sambhal : बसपा नेता ने योगी सरकार की तारीफ की, 20 साल बाद मिला जमीन का न्याय
बसपा नेता ने योगी सरकार की तारीफ की, 20 साल बाद मिला जमीन का न्याय

Report : उवैस दानिश, सम्भल

उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता रफतुल्लाह उर्फ नेता छिद्दा को 20 साल की लंबी लड़ाई के बाद न्याय मिला है। योगी आदित्यनाथ सरकार में की गई शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए लगभग 1500 मीटर जमीन का कब्जा उन्हें दिलाया। इस जमीन की कीमत करीब 4 करोड़ रुपये आंकी गई है।

शनिवार को सम्भल कोतवाली क्षेत्र के आदमपुर रोड स्थित बदायूं दरवाजा इलाके में आलू कोल्ड स्टोरेज की भूमि पर प्रशासनिक टीम पहुंची। मौके पर नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, लेखपाल मुकेश कुमार और ज्ञानेश कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई और पैमाइश के बाद जमीन का कब्जा बसपा नेता को सौंप दिया। इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब बसपा नेता रफतुल्लाह ने थाना नखासा क्षेत्र के मोहल्ला दीपा सराय निवासी मौ. जुबैर और उनके भाइयों पर जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया।बसपा नेता की शिकायत पर पुलिस उपसचिव सत्येंद्र प्रताप सिंह ने मामले को सम्भल के जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को भेजा। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बसपा नेता को उनकी जमीन वापस दिलाई। इस फैसले के बाद बसपा नेता रफतुल्लाह ने योगी सरकार की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि “शक्ति वाले शासन में न्याय जरूर मिलता है।

मैंने हमेशा अपने मंच से कहा है कि इस शासन ने एक कम्युनिटी को पूरी तरह सही रास्ते पर ला दिया है। यह फैसला हमेशा याद रखा जाएगा और आगे कोई भी गलती करने की हिम्मत नहीं करेगा।” प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान इलाके में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस जमीन विवाद का निपटारा सम्भल के लिए एक मिसाल बन गया है, जहां 20 साल बाद न्याय मिला।

Also Click : Lucknow : सेवा पखवाड़ा में अनूठी पहल, मिशन कर्मयोगी से दक्ष होंगे समाज कल्याण के अधिकारी-कर्मचारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow