Sambhal: 'अवधेश सर को वापस लाओ' के नारों से गूंजा सम्भल, पीएम श्री विद्यालय के छात्रों का सड़क पर हंगामा।

जनपद सम्भल के विकासखंड सम्भल की ग्राम पंचायत भारतल सिरसी स्थित पीएम श्री विद्यालय में शुक्रवार को उस समय हंगामा खड़ा हो

Mar 13, 2026 - 16:40
105 Views
Sambhal: 'अवधेश सर को वापस लाओ' के नारों से गूंजा सम्भल, पीएम श्री विद्यालय के छात्रों का सड़क पर हंगामा।
'अवधेश सर को वापस लाओ' के नारों से गूंजा सम्भल, पीएम श्री विद्यालय के छात्रों का सड़क पर हंगामा।

उवैस दानिश, सम्भल 

जनपद के विकासखंड सम्भल की ग्राम पंचायत भारतल सिरसी स्थित पीएम श्री विद्यालय में शुक्रवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दर्जनों छात्र-छात्राएं अपने प्रिय शिक्षक अवधेश को वापस बुलाने की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। छात्रों ने “अवधेश सर को वापस लाओ” के जोरदार नारे लगाए और विद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

बताया जा रहा है कि स्कूल के कई छात्र-छात्राएं कक्षाओं से निकलकर पास के बाजार क्षेत्र में इकट्ठा हो गए और सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बच्चों का कहना था कि जब तक अवधेश सर स्कूल में पढ़ाते थे, तब तक पढ़ाई का माहौल अच्छा था और सभी बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाया जाता था। उनका आरोप है कि कुछ अन्य शिक्षकों ने गलत आरोप लगाकर उन्हें निलंबित करा दिया है। प्रदर्शन में शामिल छात्राओं ने बताया कि अवधेश सर के रहते स्कूल में पढ़ाई व्यवस्थित तरीके से होती थी, लेकिन उनके जाने के बाद पढ़ाई का स्तर गिर गया है। छात्रों ने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अवधेश सर को दोबारा विद्यालय में तैनात किया जाए, ताकि स्कूल में पढ़ाई का माहौल फिर से बेहतर बन सके। वहीं ग्राम प्रधान चंद्रसेन गौतम ने भी छात्रों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि जब अवधेश सर विद्यालय में थे, तब पढ़ाई का स्तर बेहतर था और बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाता था। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों के साथ शिक्षकों द्वारा गलत व्यवहार किया जा रहा है तो यह गंभीर मामला है और इसकी जांच होना बेहद जरूरी है।

Also Read- Sambhal : 'सीओ के बयान पर भड़के सम्भल सांसद जियाउर्रहमान बर्क, बोले 'भारत संविधान से चलता है, किसी अधिकारी की धमकी से नहीं'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow