Sambhal: शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई जुमा अलविदा की नमाज़, जनपद में कड़े सुरक्षा इंतजाम। 

माह-ए-रमज़ान के आख़िरी शुक्रवार को अदा की जाने वाली जुमा अलविदा की नमाज़ जनपद सम्भल में पूरी तरह शांति, सौहार्द और आपसी समन्वय

Mar 13, 2026 - 15:00
Mar 13, 2026 - 15:01
 0  52
Sambhal: शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई जुमा अलविदा की नमाज़, जनपद में कड़े सुरक्षा इंतजाम। 
शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई जुमा अलविदा की नमाज़, जनपद में कड़े सुरक्षा इंतजाम। 

उवैस दानिश, सम्भल 

माह-ए-रमज़ान के आख़िरी शुक्रवार को अदा की जाने वाली जुमा अलविदा की नमाज़ जनपद सम्भल में पूरी तरह शांति, सौहार्द और आपसी समन्वय के साथ संपन्न हुई। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते सभी स्थानों पर नमाज़ सकुशल अदा की गई।

जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ईद से पहले आने वाला शुक्रवार अलविदा की नमाज़ के रूप में मनाया जाता है। जनपद के कुल 735 मस्जिदों और ईदगाहों में यह नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नमाज़ के दौरान मस्जिदों के वॉलंटियर्स ने भी प्रशासन का सहयोग किया, जिससे व्यवस्था बनाए रखने में काफी मदद मिली। उन्होंने बताया कि शहर सम्भल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 19 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। इसके अलावा प्रत्येक संवेदनशील स्थल पर एसडीएम, सीओ, एडिशनल एसपी और एडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे और पूरी व्यवस्था की निगरानी करते रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने स्वयं और पुलिस अधीक्षक ने शहर में लगातार गश्त कर हालात का जायजा लिया। इसके साथ ही जनपद के प्रत्येक थाना क्षेत्र में भी एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी, जिनकी संख्या कुल 18 रही। प्रशासन द्वारा पहले से ही शांति समिति की बैठकें आयोजित कर विभिन्न समुदायों और धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित किया गया था, जिससे आपसी समन्वय और बेहतर बना। उन्होंने कहा कि जनपद में धारा 163 लागू है और सभी लोग प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए शांति और भाईचारे का परिचय दे रहे हैं। प्रशासन और जनता के आपसी सहयोग के चलते जुमा अलविदा की नमाज़ पूरे जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Also Read- Lucknow : यूपी को इको टूरिज्म हब बनाने की दिशा में उल्लेखनीय पहल, फिरोजाबाद और गाजीपुर में इको टूरिज्म गतिविधियों का होगा विकास

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।