Bajpur: भाजपा नेता खीम सिंह दानू के खिलाफ कार्रवाई की मांग राष्ट्रपति व राज्यपाल को भेजा ज्ञापन। 

इंडिया मुस्लिम फेडरेशन उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री कदीर अहमद की अगुवाई में मुस्लिम समाज के लोगों ने पूर्व भाजपा नेता खीम सिंह

Mar 13, 2026 - 14:55
39 Views
Bajpur: भाजपा नेता खीम सिंह दानू के खिलाफ कार्रवाई की मांग राष्ट्रपति व राज्यपाल को भेजा ज्ञापन। 
भाजपा नेता खीम सिंह दानू के खिलाफ कार्रवाई की मांग राष्ट्रपति व राज्यपाल को भेजा ज्ञापन। 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। इंडिया मुस्लिम फेडरेशन उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री कदीर अहमद की अगुवाई में मुस्लिम समाज के लोगों ने पूर्व भाजपा नेता खीम सिंह दानू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति और उत्तराखंड के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी डॉ अमृता शर्मा के माध्यम से भेजा गया। इंडिया मुस्लिम फेडरेशन उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव कदीर अहमद ने कहा कि भाजपा नेता द्वारा फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो अपलोड करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों के प्रति कथित रूप से अपशब्दों और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। आरोप है कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर समाज में तनाव पैदा करने का प्रयास किया, जिससे समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि बाजपुर क्षेत्र हमेशा से कौमी एकता और भाईचारे के लिए जाना जाता है, जहां सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहार मिलजुल कर मनाते हैं। ऐसे में इस प्रकार के बयान समाज में हिंदू-मुस्लिम एकता को प्रभावित करने का प्रयास है। उन्होंने मांग की पूर्व भाजपा नेता के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर साबिर हुसैन,जेदी खान,निसार अहमद,जैनुल अली, तनवीर खा उर्फ गुड्डू,सादिक हुसैन, अफजाल अहमद,फुरकान अहमद, अनवर अली,आदि थे।

Also Read- विपक्ष का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव, भेदभावपूर्ण व्यवहार और मतदाता वंचन के आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow