Sambhal: करवाचौथ व जुम्मे की नमाज को लेकर सम्भल पुलिस अलर्ट, एएसपी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पेट्रोलिंग। 

करवाचौथ त्यौहार और जुम्मे की नमाज को देखते हुए सम्भल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक

By INA News Desk
Oct 10, 2025 - 17:11
117 Views
Sambhal: करवाचौथ व जुम्मे की नमाज को लेकर सम्भल पुलिस अलर्ट, एएसपी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पेट्रोलिंग। 
करवाचौथ व जुम्मे की नमाज को लेकर सम्भल पुलिस अलर्ट, एएसपी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पेट्रोलिंग। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल। करवाचौथ त्यौहार और जुम्मे की नमाज को देखते हुए सम्भल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) कुलदीप सिंह के नेतृत्व में थाना सम्भल और थाना रायसत्ती की पुलिस टीमों ने शुक्रवार को शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों में सघन बाइक पेट्रोलिंग अभियान चलाया।

पेट्रोलिंग के दौरान एएसपी कुलदीप सिंह व थाना प्रभारियों ने बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का दौरा किया तथा जनमानस से संवाद स्थापित किया। लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि करवाचौथ पर्व और जुम्मे की नमाज के अवसर पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल पूर्ण सतर्कता के साथ क्षेत्र में तैनात है। पुलिस टीमों ने शहर के प्रमुख बाजारों, मस्जिदों, मंदिरों, बस अड्डों और संवेदनशील इलाकों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। एएसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में जनपद सम्भल में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी थाना प्रभारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर निगरानी कर रहे हैं। पुलिस बल को निर्देश दिए गए हैं कि हर परिस्थिति में तत्परता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनपद सम्भल में करवाचौथ और जुम्मे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

Also Read- Gorakhpur: घबराइए मत, सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता- सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow