समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव बोले.. स्व. मुलायम सिंह यादव ने लड़ी लोकतंत्र बचाने की लड़ाई। 

समाजवादी पार्टी के संरक्षक पदम् भूषण सम्मान प्राप्त पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं रक्षा मंत्री भारत सरकार स्व. मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाईयों

By INA News Desk
Oct 10, 2025 - 17:21
52 Views
समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव बोले.. स्व. मुलायम सिंह यादव ने लड़ी लोकतंत्र बचाने की लड़ाई। 
समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव बोले.. स्व. मुलायम सिंह यादव ने लड़ी लोकतंत्र बचाने की लड़ाई। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

उत्तराखंड / बाजपुर: समाजवादी पार्टी के संरक्षक पदम् भूषण सम्मान प्राप्त पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं रक्षा मंत्री भारत सरकार स्व. मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाईयों ने समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव की अगुवाई में उन्हें श्रृध्दासुमन अर्पित किये। इस दौरान अरविंद यादव ने कहा स्व. मुलायम सिंह यादव बाल्यकाल से ही सामाजिक लड़ाई लड़ने में लग गए थे। वह पहली बार किसानों की लड़ाई में मात्र 15 वर्ष की उम्र में जेल चले गये थे। तभी से उनकी लोकप्रियता समाज में बढ़ गई। वर्ष 1967 में सोशलिस्ट पार्टी से पहली बार विधायक का चुनाव लड़े और विजय प्राप्त की। वर्ष 1992 में लखनाऊ पहुँचकर समाजवादी पार्टी का गठन किया और संपूर्ण उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ी। स्व. यादव को देश के रक्षा मंत्री पद पर रह कर सेवा का अवसर प्राप्त हुआ तो उन्होंने सेना के जवानों के हित में कई महत्त्वपूर्ण कार्य किए। इस मौके पर बीडीसी सदस्य अमित कुमार, मौ. आज़म, नितिन दिवाकर, रहीस लाला, अमन प्रजापति, रोबिन मसीह, दीपक कुमार, हर्ष शर्मा, शिव अवतार शर्मा, दबीर, अरविंद कुमार दिवाकर, हैदर, परवेज़ हैदर, अजय कुमार, सुनील कुमार आदि थे।

Also Read- मध्य प्रदेश कफ सिरप कांड: जहरीली कोल्ड्रिफ दवा से 21 बच्चों की मौत, कंपनी मालिक रंगनाथन को चेन्नई से गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow