Bajpur : उत्तराखंड समाजवादी पार्टी नेता अरविंद यादव ने भाजपा अध्यक्ष के बयान पर किया पलटवार
अरविंद यादव ने अंकिता भंडारी मामले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे उत्तराखंड को हिला दिया था। उस समय भाजपा की सरकार थी, इसलिए कानून व्यवस्था की ना
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर में समाजवादी पार्टी कार्यालय में यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समाजवादी पार्टी को हत्यारी पार्टी कहने पर कड़ा विरोध जताया। अरविंद यादव ने कहा कि यह बयान भाजपा की राजनीतिक हताशा और निराशा को दिखाता है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में बेरोजगारी, महंगाई, अव्यवस्था और किसानों की उपेक्षा जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार नाकाम रही है। इसलिए वह जनता के सवालों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। युवाओं को नौकरी न देना और किसानों को उनकी फसल का सही दाम न मिलना भी उनके अधिकारों की तरह हत्या के समान है।
अरविंद यादव ने अंकिता भंडारी मामले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे उत्तराखंड को हिला दिया था। उस समय भाजपा की सरकार थी, इसलिए कानून व्यवस्था की नाकामी और प्रभावशाली लोगों पर कार्रवाई में देरी के लिए सरकार जिम्मेदार है। जब तक निष्पक्ष जांच नहीं होगी और दोषियों को सजा नहीं मिलेगी, तब तक जनता का भरोसा नहीं लौटेगा।
उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। ऐसे सम्मानित नेता की पार्टी पर ऐसी अमर्यादित भाषा बोलना विचारधारा और राष्ट्रीय सम्मान दोनों का अपमान है। यदि भाजपा नेतृत्व को अपने शब्दों पर काबू नहीं है तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उत्तराखंड की जनता सब देख रही है और वह नफरत वाली राजनीति का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी। प्रेस वार्ता में अमित कुमार प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, दीपक कुमार, विशाल यादव और नितिन दिवाकर मौजूद रहे।
Also Click : Lucknow : संघर्ष से सम्मान तक- बरेली की सलमा बनीं ग्रामीण आर्थिक सशक्तीकरण की मिसाल
What's Your Reaction?











