Bajpur : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में तकनीकी करियर काउंसलिंग कार्यशाला हुई
कार्यशाला में ईएसटीसी के विशेषज्ञ प्रशांत धोंडियाल और सुमित बौराई ने छात्रों को विभिन्न तकनीकी प्रशिक्षण कोर्स, उनके महत्व, नौकरी के अवसर और स्वरोजगार की संभावनाओं
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर के एससी/एसटी सेल ने इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विस एंड ट्रेनिंग सेंटर (ईएसटीसी) के सहयोग से उभरते तकनीकी पाठ्यक्रमों और तकनीकी करियर काउंसलिंग पर एक कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जागरूक करना था।
कार्यशाला में ईएसटीसी के विशेषज्ञ प्रशांत धोंडियाल और सुमित बौराई ने छात्रों को विभिन्न तकनीकी प्रशिक्षण कोर्स, उनके महत्व, नौकरी के अवसर और स्वरोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने खास तौर पर कहा कि सेंटर द्वारा चलाए जा रहे कई तकनीकी पाठ्यक्रम अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए मुफ्त हैं। इनका लाभ लेकर छात्र तकनीकी कौशल हासिल कर अपना भविष्य मजबूत बना सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन छात्रवृत्ति प्रभारी डॉ. दीपक कुमार ने किया। इस मौके पर डॉ. ललित कुमार और संदीप कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों को इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का पूरा फायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनुहार आर्या ने इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विस एंड ट्रेनिंग सेंटर का धन्यवाद किया।
Also Click : Lucknow : संघर्ष से सम्मान तक- बरेली की सलमा बनीं ग्रामीण आर्थिक सशक्तीकरण की मिसाल
What's Your Reaction?











