Sambhal: मंत्री अरविंद कुमार शर्मा बोले मुख्यमंत्री योगी तारीफ के योग्य, मायावती ने सच्चाई स्वीकार की।
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती द्वारा बीजेपी सरकार की तारीफ पर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती द्वारा बीजेपी सरकार की तारीफ पर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जिन्हें अब विपक्ष भी स्वीकार करने लगा है। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने सच्चाई को स्वीकार किया है और मुख्यमंत्री योगी वास्तव में तारीफ के योग्य हैं।
मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में स्वच्छता और नगरीय विकास के क्षेत्र में सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश के नगरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। “गंदगी हटाकर दोबारा गंदगी न हो” इसके लिए पूरे प्रदेश में एक लाख बीस हजार से अधिक सी. टी. यू. ट्रांसफोर्मेंशन स्थल बनकर अभियान संचालित किए जा रहे हैं। नगरों में सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है और अवस्थापना सुविधाओं को भी तेजी से बढ़ाया जा रहा है। मंत्री गुरुवार को सम्भल पहुंचे थे, जहां उन्होंने शहर की विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने सिंदूर वाटिका का दौरा किया और सफाई तथा सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने वहां पेंटिंग बनाकर शहर को सुंदर बनाने वाले एक कलाकार को सम्मानित भी किया। अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य केवल सफाई नहीं, बल्कि नागरिकों में जिम्मेदारी और जागरूकता पैदा करना भी है। उन्होंने नगर पालिका परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से शहरों का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। मौके पर नगर पालिका परिषद के कर्मचारी, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें और अपने शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में योगदान दें।
What's Your Reaction?









