Barabanki : मायावती से मिले मुबश्शिर, बाराबंकी में बसपा का जनाधार बढ़ने से विपक्षी दलों की बढ़ी बेचैनी
मुबश्शिर के अनुसार, दलित और मुस्लिम समाज का बसपा की ओर बढ़ता रुझान देखकर विपक्षी दलों में घबराहट साफ देखी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि अगर पार्टी नेतृत्व उन पर भरोसा जताते हुए टिकट दे
उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बाराबंकी के नेता मोहम्मद मुबश्शिर ने बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और अयोध्या मंडल के मुख्य प्रभारी अजय गौतम भी मौजूद रहे। मायावती से मिलने के बाद मुबश्शिर ने कहा कि बाराबंकी में बहुजन समाज पार्टी का दबदबा एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि बसपा प्रमुख ने उन्हें सदर विधानसभा क्षेत्र में मजबूती से काम करने का निर्देश दिया है और पार्टी की नीतियों को बूथ स्तर तक ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया है।
मुबश्शिर के अनुसार, दलित और मुस्लिम समाज का बसपा की ओर बढ़ता रुझान देखकर विपक्षी दलों में घबराहट साफ देखी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि अगर पार्टी नेतृत्व उन पर भरोसा जताते हुए टिकट देता है, तो वह जिले की सभी सीटों पर बसपा की जीत सुनिश्चित करेंगे। वर्तमान में पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने पर पूरा जोर दे रही है, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई
What's Your Reaction?









